Sunday, 10 January 2016

ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 8 आदतें

ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 8 आदतें ....

तमाम व्यस्तताओं और रोबोट सरीखी भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी के बीच अगर आपको भी लगता है कि आप चीजों को भूलने लगे हैं या दिमाग पहले जैसा चुस्त काम नहीं कर रहा है, तो हम आपको बताते हैं ऐसे 8 उपायों के बारे में जो वाकई आपके लिए मददगार साबित होंगे.
पज़ल सुलझाइए: 
ये आपके मतिष्क को जवां और सवालों के जवाब ढूंढने में मदद करता है. एक आयरिश शोध के मुताबिक नियमित क्रॉसवर्ड और सुडोकू खेलने वालों को दिमाग 14 साल के युवा जैसे तेज़ काम करता है. इसके पीछे का राज़ ये है कि ऐसे खेल आपके दिमाग को तरोताज़ा रखते हैं. अमेरिकन अल्ज़ाइमर एसोसिएशन ने ये खुद ऐलान किया है कि सुडोकू खेलने से अल्ज़ाइमर होने का ख़तरा कम रहता है.
बिना लिस्ट शॉपिंग करें:
आपकी याद्दाश्त बढ़ाने में मददगार है. जब आप बिना सामान की सूची लिए दुकान पर जाते हैं तो वहां आप मतिष्क का इस्तेमाल करते हुए याद करते हैं. ये आपके मतिष्क को जाग्रत करता है
GPS का सहारा छोड़िए:
आपकी समझदारी बढ़ाने में मदद करता है. मशहूर वेबसाइट साइंटिफिक लाइफस्टाइल के मुताबिक GPS का ज़्यादा इस्तेमाल आपकी समझदारी और सोचने की क्षमता को कम करता है. लंदन के 2000 टैक्सी ड्राइवरों पर किए गए शोध से सामने आया कि ऐसा करने से उनमें काफी फर्क देखने को मिला. इसलिए गलत स्थान पर पहुंचने से पहले टैक्सी या बस ड्राइवर को कोसने की बजाए खुद याद रखने की कोशिश करें.
नया तरीका अपनाएं: 
प्रशिक्षित हाथ की बजाए उस हाथ का इस्तेमाल करें, जिससे आमतौर पर काम नहीं करते? सुनने में बेशक अजीब लगे लेकिन ये तरीका कारगर है. आमतौर पर आप जिस हाथ से काम करते हैं उसकी बजाए दूसरे हाथ का इस्तेमाल करें. आप रोज़ाना के काम जैसे ब्रश करना आदि शामिल हो. इससे आपके दिमाग के दूसरे तरफ का हिस्सा सक्रिय हो जाता है
गाने सुनिए:
ऐसा करने से आपकी तार्किक, सोचने और एकाग्रता की क्षमता बढ़ती है. रिसर्च के मुताबिक कि एक्सरसाइज़ के दौरान गाने सुनने से एकाग्रता का स्तर बढ़ता है. संगीत आपको एकाग्र और केंद्रित करता है. इससे ज्ञान संबंधी क्रियाओं में इज़ाफा होता है
सूरज की ज़रूरत:
आपके मतिष्क को सक्रिय करता है. कम धूप में रहना मतिष्क के लिए फायदेमंद नहीं होता. विटामिन D आपके दिमाग को सक्रिय बनाता है और बेहतर प्रदर्शन करता है. इससे मतिष्क युवा बनाए रखता है
टेट्रिस गेम खेलिए:
मतिष्क को तेज़ बनाता है. ट्रेटिस गेम खेलने वाले लोगों का मतिष्क तेज़ी से काम करता है. गेम के लेवल पार करने के लिए अपने सक्रिय रहते हैं और नए रास्ते खोजते हैं. ऐसा कहा जाता है क‌ि टेट्रिस खेलने वालों की याद्दाश्त बेहतर होती है.
रोज़ाना सीखने की चाह:
अपने मतिष्क को विस्तार दो. रोज़ाना की एक आदत डालिए और सोने से पहले गूगल पर एक नए विषय के बारे में जानिए. इसके अलावा आप नए शब्दों के ज़रिए अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं. नए काम, नई रेसिपि, रोज़ाना एक्सरसाइज़ के लिए तैयार रहिए. ऐसे तरीके आपका आपकी ज़िंदगी में बदलाव ला सकते हैं.

Friday, 2 May 2014

यदि नींद नहीं आए तो ये युक्ति अपनाएं

यदि नींद नहीं आए तो ये युक्ति अपनाएं रात भर सोने की कोशिश करते हैं लेकिन समय से नींद ही नहीं आती है तो इसका बेहद आसान उपाय है। लुसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें तो सुबह और शाम एक ग्लास चेरी का जूस पीने से नींद न आने की दिक्कत से छुटकारा मिल सकता है, खासतौर पर उम्रदराज लोगों को। शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि लगातार दो हफ्तों तक सुबह और शाम चेरी का जूस पीने से उम्रदराज लोगों को नींद न आने की समस्या कम हो जाती है। शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि इनके नियमित सेवन से प्रतिभागियों की नींद में दो सप्ताह बाद 90 मिनट का इजाफा हुआ है। उनका दावा है कि दिन में दो बार इस जूस का सेवन अधिक उम्र के लोगों की नींद से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए सेहतमंद उपाय है। चेरी में मौजूद है खास तत्व शोध में पाया गया है कि चेरी को लाल रंग देने वाला तत्व – प्रोएंथोसायनाइडिन नींद न आने की दिक्कत को दूर करने में मददगार है। यह शोध अमेरिकन सोसायटी ऑफ न्यूट्रिशन के सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया है।

खर्राटों से मुक्ति कैसे पाएं दिन भर की थकान के बाद रात को चैन की नींद सोने का मजा ही कुछ और होता है। ऐसे में आपका साथी जोर-जोर से खर्राटे लेने लगे तो सारा मजा खराब हो जाता है। फिर आप समझ नहीं पाते कि खुद सोएं या साथी को उठा दें। खर्राटे लेना साधारण-सी परेशानी है, लेकिन जब यह बीमारी का रूप ले लेती है तो गंभीर समस्या बन जाती है। खर्राटे सिर्फ आपके साथ सोने वालों की नींद ही खराब नहीं करते बल्कि यह आपकी सेहत का बुरा हाल भी बताते हैं। तो आइए आज हम आपको बताते हैं खर्राटों से मुक्ति पाने के उपाय : वज़न पर नियंत्रण रखें अगर वजन ज्यादा होगा तो गर्दन भी मोटी हो जाती है, जिससे लेटने के बाद सांस की नली दब जाने से खर्राटे आते हैं। ऐसे में वजम कम कर खर्राटों से मुक्ति पाई जा सकती है। करवट बदलें सीधे या पीठ के बल सोने पर जीभ पीछे की तरफ मुड जाती है, यह तालू के पीछे जाकर चिपक जाती है जिससे सांस में रूकावट आती है। सोने से पहले शराब न पीएं शराब पीने के बाद शरीर की मांसपेशियां सुस्त हो जाती है, ऐसे में गले की मांसपेशियां सांस की नली से टकराने लगती है। अगर ऐसी स्थिति में खर्राटों से बचना है तो सोने से पहले शराब स दूर रहें। माउथ गार्ड लगाएं नीचे वाला जबड़ा छोटा होने पर जीभ पीछे चली जाती है, लेकिन माउथ गार्ड लगाने से आपकी यह दिक्कत हल हो सकती है। सही तकिया लगाएं सही तकिया चुनें, ध्यान रखें की तकिया ज्यादा ऊंची न हो। ये कुछ ऐसे उपाय है जिन्हें अपनाकर आप खर्राटों से मुक्ति पा सकते हैं खर्राटे आने की कई अन्य वजहें भी होती है जैसे कि गले का पिछले हिस्सा संकरा होना। इससे सांस लेने पर आसपास के उत्तकों में कंपन होता है अगर गर्दन ज्यादा छोटी हो तो भी सोते समय सांस के साथ आवाज आती है नाक की हड्डी टेढ़ी होना और उसमें मांस बढ़ा होना भी सोते समय खर्राटों का एक कारण हो सकता है।

APPLE: हार्ट के लिए फायदेमंद, किडनी भी साफ करता है

apple_juice
सेब दुनिया भर में व्यापक रूप से उगाया जाने वाला फल है। रोसासी परिवार के इस सदस्य को वैज्ञानिक भाषा में मालुस पूमिला लिनिअस कहते हैं। इसके पेड़ की ऊंचाई लगभग 15 मीटर होती है। कच्ची अवस्था में सेब हरे तथा स्वाद में खट्टे होते हैं पकने पर लाल−हरित आभा लिए मीठे और रसदार हो जाते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार सेब पित्तनाशक, वातनाशक, शीतल, भारी, पुष्टिकारक हृदय के लिए फायदेमंद, वीर्यवर्धक तथा मसाने एवं गुर्दों को साफ करना वाला है। इससे अनेक आयुर्वेदिक दवाइयां बनती हैं। इसमें सर्वाधिक मात्रा में फास्फोरस होता है। इसके अतिरिक्त इसमें आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, शर्करा तथा बी समूह के विटामिन भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। कार्बोहाइड्रेट का एक रूप पेक्टीन भी इसमें खूब पाया जाता है। यह हृदय रोग में बहुत लाभकारी होता है।
पथरी रोगी के लिए सेब बहुत फायदेमंद होता है। रोगी को पूर्णतया पके हुए चार−पांच सेब प्रतिदिन खाने को देने चाहिए। भोजन में शाक−सब्जी व फल देने चाहिए। जिगर के रोगी के लिए तो सेब अमृत के समान है। उन्हें दिन में हर बार भोजन से पहले दो ताजा−मीठे सेब खाने चाहिए या सेब की चाय पीनी चाहिए।
मस्तिष्क की कमजोरी दूर करने के लिए सेब एक अचूक इलाज है। ऐसे रोगी को प्रतिदिन एक सेब खाने को दें। इसके अतिरिक्त रोगी को दोपहर तथा रात को भोजन में कच्चे सेबों की सब्जी दें। शाम को एक गिलास सेब का रस दें तथा रात को सोने से पूर्व एक पका मीठा सेब खिलाएं। इससे एक महीने में ही रोगी की दशा में सुधार आने लगता है।
जिन लोगों की आंखें कमजोर हैं उन्हें एक ताजा सेब की पुल्टिस कुछ दिनों तक आंखों पर बांधनी चाहिए। यदि भोजन के साथ प्रतिदिन ताजा मक्खन तथा मीठा सेब खाएं तो नेत्र ज्योति तो तेज होती ही है साथ ही दस्त व पेशाब खुलकर आता है तथा चेहरा सुर्ख हो जाता है।
बुखार में रोगी को प्यास, जलन, थकान तथा बेचैनी हो तो सेब की चाय या ताजा सेब का रस पिलाना चाहिए। इससे रोगी को तुरंत आराम मिलता है। गले में घाव, छाले हों या किसी भी चीज को निगलने में कष्ट होता हो तो अच्छे ताजे सेब का रस निकालें फिर चम्मच से धीरे−धीरे रस गले तक ले जाएं और कुछ समय के लिए गले में रोककर रखें। इससे आश्चर्यजनक लाभ होता है।
पेट में गैस की शिकायत रहती हो तो एक मीठे सेब में लगभग 10 ग्राम लौंग चुभाकर रख दें। दस दिन बाद लौंग निकालकर तीन लौंग तथा एक मीठा सेब नियमित रूप से खाएं। इस दौरान चावल या उससे बनी चीजें रोगी को खाने को न दें।
पेट के कीड़ों के निदान के लिए रोगी को प्रतिदिन दो मीठे सेब दें या प्रतिदिन एक गिलास ताजा सेब का रस दें। इससे कीड़े मर जाते हैं और मल के रास्ते निकल जाते हैं। कब्ज दूर करने के लिए प्रतिदिन सुबह उठकर खाली पेट दो सेब चबा चबाकर खाएं। इससे अग्निमांद्य दूर होता है और भूख भी बढ़ जाती है।
दिल कमजोर हो या दिल की धड़कन कम या ज्यादा हो तो चांदी का वर्क लगाकर सेब के मुरब्बे का सेवन करना चाहिए। इससे मोटापा भी दूर होता है। अनिद्रा के उपचार में भी सेब बहुत उपयोगी है। नींद न आती हो या एक−दो बजे नींद खुलने पर दुबारा नींद न आती हो तो रोगी को सोने से पहले एक मीठे सेब का मुरब्बा खिलाइये तथा ऊपर से गुनगुना दूध पीने को दें। इससे अच्छी नींद आएगी। सेब की जड़ की छाल, प्रशीतक तथा आंत्र−कृमिहर है। छाल का फांट बारी के पैत्रिक बुखारों में लाभकारी होता है।
बिच्छू का विष उतारने के लिए सेब के ताजा रस में आधा ग्राम कपूर मिलाकर आधे−आधे घंटे बाद पिलाना चाहिए। पके सेब के एक गिलास रस में मिश्री मिलाकर प्रतिदिन सुबह नियमित रूप से पीने से पुरानी से पुरानी खांसी भी ठीक हो जाती है। जिन्हें सिरदर्द चिड़चिड़ापन, बेहोशी, उन्माद या भूलने की शिकायत हो उन्हें भोजन से पहले दो ताजा मीठे सेबों का सेवन करना चाहिए। ऐसे रोगी को साधारण चाय−कॉफी छोड़कर केवल सेब की चाय ही पीनी चाहिए।